### शाहपुर में जाह्नवी शर्मा का पहाड़ी गीत ‘जिंदड़िए’ हुआ जारी

पिता के लिखे गीत को बेटी ने दी आवाज, समारोह में गणमान्य लोगों ने दी शुभकामनाएं

शाहपुर। उभरती हुई गायिका जाह्नवी शर्मा का नया पहाड़ी गीत ‘जिंदड़िए’ रविवार को शाहपुर में समारोह के दौरान जारी किया गया। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के पूर्व उप निदेशक पितांबर सिंह राणा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

समारोह में जाह्नवी शर्मा के संगीत शिक्षक नवीन वशिष्ठ, पूर्व सैनिक सुरिंदर पटियाल, अरुण कौशल, गीत के निर्देशक आशीष भारद्वाज, गायिका के पिता जगदीश शर्मा और अमरीक राणा विशेष रूप से मौजूद रहे।

इस गीत की खास बात यह है कि इसके बोल जाह्नवी शर्मा के पिता जगदीश शर्मा ने लिखे हैं, जबकि जाह्नवी शर्मा ने अपनी मधुर आवाज दी है। गीत में विशाल भारद्वाज और पायल भारद्वाज ने भी अभिनय किया है। इसका संगीत सुरेंद्र नेगी ने तैयार किया है।

इस अवसर पर अतिथियों ने जाह्नवी शर्मा को नई संगीत प्रस्तुति के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की युवा प्रतिभाएं अपनी कला के माध्यम से प्रदेश की संस्कृति और संगीत को नई पहचान दिला रही हैं। जाह्नवी शर्मा का यह प्रयास भी सराहनीय है। Fact live today Shailja Sam




Source link