*धर्मशाला/कांगड़ा:15-11-2026*

*जिला कांगड़ा के पूर्व जिला अध्यक्ष हिंदवीर कोहली जी का निधन, भाजपा में शोक की लहर*

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और जिला कांगड़ा के पूर्व जिला अध्यक्ष श्री हिंदवीर कोहली जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद और पीड़ादायक है। उनके निधन से भाजपा परिवार ने एक समर्पित, कर्मठ और अनुशासित कार्यकर्ता को खो दिया है, जिसकी भरपाई असंभव है।

श्री कोहली जी ने संगठन को मजबूत करने में अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया था। उनकी सादगी, मिलनसारिता और संगठन के प्रति निष्ठा हमेशा याद रखी जाएगी।

उनके निधन पर भाजपा के शीर्ष नेतृत्व और कार्यकर्ताओं ने गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री व पूर्व भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, हिमाचल प्रदेश भाजपा संगठन मंत्री सिद्धार्थन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष श्री जयराम ठाकुर, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक श्री विपिन सिंह परमार, कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व शिमला संसदीय क्षेत्र सांसद सुरेश कश्यप, राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन, पूर्व राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व विधायक सतपाल सिंह सत्ती, पूर्व मंत्री एवं विधायक श्री बिक्रम ठाकुर, पूर्व मंत्री एवं विधायक श्री सुधीर शर्मा, विधायक श्री पवन काजल, पूर्व मंत्री श्रीमती सरवीन चौधरी, पूर्व विधायक श्री अरुण कुमार मेहरा (कूका), प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता श्री त्रिलोक कपूर, प्रदेश प्रवक्ता श्री संजय शर्मा, श्री राकेश शर्मा, श्री विनय शर्मा, प्रदेश भाजपा मीडिया प्रभारी करण नंदा, प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी एडवोकेट विश्व चक्षु, जिला कांगड़ा भाजपा अध्यक्ष श्री सचिन शर्मा, महामंत्री श्री देवेंद्र कोहली, श्री सुनेजा चौधरी सहित जिला के समस्त पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं ने शोक व्यक्त किया है।

सभी नेताओं ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।



Source link