ज्वाली में ब्लॉक कांग्रेस द्वारा देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व मुख्य संसदीय सचिव नीरज भारती ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान उन्होंने नेहरू जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

नीरज भारती ने कहा कि उन्होंने हमेशा कार्यकर्ताओं के लिए राजनीति की है और आज भी कार्यकर्ताओं के साथ मजबूती से खड़े हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कार्यकर्ताओं के हक और सम्मान की लड़ाई पहले भी लड़ी है और आगे भी लड़ते रहेंगे।




Source link