9 नवंबर 2026पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर*
*सुक्खू बताए।संवैधानिक व्यवस्थाओं के खिलाफ प्रदर्शन लोकतंत्र की खूबसूरती और शिक्षकों का प्रदर्शन अराजकता कैसे : जयराम ठाकुर*
*विधानसभा की कार्यवाही के दौरान शिक्षकों के प्रदर्शन पर रोक लगाने के आदेश पर बोले नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर*
शिमला: पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अपने पूरे मंत्रिमंडल के साथ संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों के खिलाफ प्रदर्शन करते हैं, रोड शो निकालते हैं तो उसे लोकतंत्र की खूबसूरती कहते हैं। उनके पार्टी प्रभारी और मंत्रियों की उपस्थिति में चुनाव आयोग की संपत्ति क्षतिग्रस्त की जाती है, चुनाव आयोग को चोर आयोग’ लिखा जाता है तो उस पर खामोश रहकर समर्थन देते हैं। चुनाव आयोग के कार्यालय में आग लगाने की धमकी जब उनके कार्यकर्ताओं द्वारा दी जाती है तो उसे वह संरक्षण देते हैं। लेकिन जब शिक्षकों द्वारा अपनी लंबे समय से लंबित मांगों को लेकर प्रदर्शन करने का अंदेशा सरकार को होता है तो वह प्रदर्शन पर रोक लगाने का फरमान जारी कर देती है। चुनाव आयोग द्वारा करवाए गए चुनाव में सुखविंदर सिंह सुक्खू मुख्यमंत्री बनते हैं, उसी चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन को लोकतंत्र की खूबसूरती बताते हैं और सरकार द्वारा किए गए वादे पूरे न किए जाने पर शिक्षकों द्वारा अपने हक के लिए प्रदर्शन करने पर रोक लगाते हैं। व्यवस्था परिवर्तन वाली सुक्खू सरकार के ये दोहरे मापदंड अब नहीं चल सकते।
जयराम ठाकुर ने कहा कि जिस तरह से झूठी गारंटियों और वादों के नाम पर वोट चोरी करके कांग्रेस ने हिमाचल में सरकार बनाई है, आने वाले दिनों में प्रदेश का हर वर्ग सरकार के खिलाफ होगा। सरकार को अपनी नाकामी का पूरा एहसास है, इसीलिए मुख्यमंत्री इस तरह के फैसले ले रहे हैं कि प्रदर्शन की आशंका होते ही उस पर रोक लगाने का फरमान जारी कर देते हैं। मुख्यमंत्री इस बात का ध्यान रखें कि उनकी तानाशाही अब चलने वाली नहीं है। सरकार अपनी गारंटियां पूरी करे, अपने वादे निभाए और प्रदेश के लोगों को उनका हक दे। वह लोगों को सड़कों पर आने से रोकने के लिए तानाशाही वाला रास्ता नहीं अपना सकती।
*ऊना के दोहरे हत्याकांड पर नेता प्रतिपक्ष ने जताया शोक, घटना को विचलित करने वाला बताया*
पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने दबोली में पति-पत्नी की हत्या की घटना पर गहरा दुख और शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और हृदयविदारक है। जितनी दुखद यह घटना है, उतने ही विचलित करने वाले इसके कारण भी हैं। देवभूमि हिमाचल प्रदेश में इस तरह की घटनाओं के लिए कोई स्थान नहीं होना चाहिए। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं और ईश्वर से उन्हें इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति एवं संबल प्रदान करने की कामना की। साथ ही उन्होंने घटना में लिप्त लोगों पर सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग कर कानून व्यवस्था के सुदृढ़ करने की मांग की।
Fact live today Shailja Sam
Source link
