हिमाचल प्रदेश की राजनीति से एक दुखद खबर सामने आई है। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला महामंत्री एवं प्रदेश खेल प्रकोष्ठ के सह-संयोजक राकेश चौहान (पिंका) का बुधवार को निधन हो गया। इस दुर्भाग्यपूर्ण खबर से राजनीतिक हलकों में शोक की लहर दौड़ गई है।
जानकारी के मुताबिक, उन्हें अचानक दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद उनको अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। बता दें कि राकेश चौहान कांगड़ा जिले के शाहपुर के रहने वाले थे। वह लंबे समय से भाजपा संगठन में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे।
राकेश चौहान के निधन पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक पवन काजल ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने एक बेहद अनुशासित, कर्मठ और समर्पित कार्यकर्ता खो दिया है। उन्होंने इसे संगठन के लिए एक अपूर्णीय क्षति करार दिया। उनके अचानक चले जाने से राजनीतिक गलियारों और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में भारी शोक छा गया है।
Fact live today
Source link
