
लोकेशन: शाहपुर |
शाहपुर के भरूपलाहड़ और मनेई में बेसहारा पशुओं की समस्या से किसानों और राहगीरों को बड़ी राहत मिली है!
श्री मणिमहेश सेवा समिति की हार स्थित गौशाला में करीब 80 बेसहारा पशुओं को भेजा गया, जिनमें 55 बैल और 25 गाय शामिल हैं।
पंचायत प्रतिनिधियों और पशुपालन विभाग की टीम ने संयुक्त अभियान चलाकर पशुओं के टोकन और नसबंदी की प्रक्रिया भी पूरी की।
ये पशु जहां किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा रहे थे, वहीं राहगीरों पर हमले की शिकायतें भी सामने आ रही थीं।
अब पशुओं को गौशाला पहुंचाने के बाद किसानों को राहत मिली है और दोबारा खेती शुरू करने की उम्मीद जगी है।
कैमरे पर स्थानीय निवासी राज कौंडल, उपप्रधान अमन चौधरी और डॉ. साहिल चौधरी से सुनिए इस अभियान की पूरी कहानी।
