
#Shimla#*अभियोग संख्या 140/2026 दिनांक 25.10.2026, धारा 21 ND&PS Act, पुलिस थाना सदर शिमला*
#शिमला पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल सैल शिमला की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पड़ेची क्षेत्र में एक आवासीय कमरे से लगभग 16 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की है।पुलिस टीम द्वारा नियमानुसार आरोपी के आवासीय कमरे की तलाशी ली गई। इस दौरान कमरे में लकड़ी की अलमारी के ऊपरी खाने में रखे दो डिब्बों के पीछे छिपाए गए पारदर्शी प्लास्टिक पाउच से लगभग 16 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद हुई। इस मामले में अभिषेक ठाकुर पुत्र श्री ध्यान सिंह ठाकुर, निवासी पड़ेची, जिला शिमला को गिरफ्तार किया गया है।इस संबंध में पुलिस थाना सदर शिमला में अभियोग संख्या 140/2026 दिनांक 25.10.2026, धारा 21 ND&PS Act के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। मामले में आगामी अन्वेषण जारी है।
Source link
