हिमाचल प्रदेश के विश्वविख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी मंदिर में दिल्ली के कारोबारी प्रवेश गर्ग ने मनोकामना पूर्ण होने पर माता रानी को सोने का आभूषण सेट भेंट किया। परिवार सहित मंदिर पहुंचे प्रवेश गर्ग ने सोने का हार, टीका, झुमके, नथ और नेत्र माता के चरणों में अर्पित किए। स्थानीय पुजारी रिंकू शर्मा और पूर्व मंदिर न्यासी राजेश चौधरी ने इसकी जानकारी दी।
लोकेशन: बिलासपुर, श्री नैना देवी जी।श्री नैना देवी मंदिर में दिल्ली के कारोबारी ने माता रानी को भेंट किया सोने का आभूषण सेट
मनोकामना पूर्ण होने पर परिवार सहित पहुंचे प्रवेश गर्ग, माता के चरणों में अर्पित किया सोने का हार, टीका, झुमके, नथ और नेत्र

लोकेशन: बिलासपुर, श्री नैना देवी जी

हिमाचल प्रदेश के विश्वविख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी जी में शारदीय नवरात्रों के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। माता रानी के दर्शन करने पहुंच रहे श्रद्धालु जहां पूजा-अर्चना कर रहे हैं, वहीं अपनी श्रद्धा और सामर्थ्य के अनुसार माता के चरणों में चढ़ावा भी अर्पित कर रहे हैं।
इसी कड़ी में दिल्ली के कारोबारी प्रवेश गर्ग ने परिवार सहित मां श्री नैना देवी जी के दर्शन किए और अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर माता के दरबार में सोने के आभूषणों का सेट भेंट किया। इसमें सोने का हार, टीका, झुमके, नथ और माता रानी के नेत्र शामिल हैं।
स्थानीय पुजारी रिंकू शर्मा ने बताया कि दिल्ली के कारोबारी प्रवेश गर्ग की मनोकामना पूर्ण हुई थी, जिसके चलते उन्होंने माता रानी के चरणों में सोने का आभूषण सेट अर्पित किया। उन्होंने कहा कि श्रद्धालु अपनी नेक कमाई से माता के दरबार में भेंट अर्पित करते हैं, ताकि माता रानी की कृपा उनके परिवार पर सदैव बनी रहे।
वहीं, पूर्व मंदिर न्यासी राजेश चौधरी ने बताया कि दिल्ली के कारोबारी प्रवेश गर्ग ने परिवार सहित माता रानी के दर्शन किए और अपनी श्रद्धा के अनुसार सोने के आभूषण भेंट किए। उन्होंने माता रानी से प्रार्थना की कि उनकी कृपा श्रद्धालु और उनके परिवार पर हमेशा बनी रहे।

बाइट: रिंकू शर्मा, स्थानीय पुजारी
राजेश चौधरी, पूर्व मंदिर न्यासी




Source link