कांगड़ा पुलिस ने 6.24 ग्राम चिट्टे के साथ दो आरोपी पकड़े

कांगड़ा पुलिस की सीआईए टीम ने 8 अक्तूबर को गुप्त सूचना के आधार पर भट्टा रोड, बिरता में कार्रवाई करते हुए स्कूटी की डिक्की से 6.24 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया। पुलिस ने इस मामले में रमन सहगल (48), निवासी रिहालपुरा, कांगड़ा और विकास धीमान (43), निवासी धीरा, कांगड़ा को गिरफ्तार किया है। स्कूटी को भी जब्त कर लिया गया है।

#KangraPolice #DrugFreeHimachal #SayNoToDrugsAndAlcohol



Source link