चंडीगढ़ | Fact live today
चंडीगढ़ प्रशासन ने आज सेक्टर-34 में अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शुरू की है।
प्रशासन द्वारा पिछले एक महीने से चलाए जा रहे अभियान के तहत आज सेक्टर-34 की मार्केट में दुकानों और ऑफिस के बाहर लगे अवैध साइन बोर्ड और होर्डिंग्स को उतारा जा रहा है।
बताया जा रहा है कि मार्केट में जितने भी ऑफिस और दुकानों के बाहर नियमों का उल्लंघन कर बड़े-बड़े बोर्ड लगाए गए थे, उन्हें प्रशासन की टीम द्वारा हटाया जा रहा है। इस कार्रवाई से पूरे मार्केट में हड़कंप मचा हुआ है।
प्रशासन का कहना है कि शहर की सुंदरता और नियमों को बनाए रखने के लिए यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। #likesharefollowcomment




Source link
