कैरी पंचायत के लिए ऐतिहासिक खुशी का अवसर

ग्राम पंचायत कैरी की समस्त जनता को यह बताते हुए हर्ष हो रहा है कि पंचायत घर एवं सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए वन विभाग द्वारा 0.4165 हेक्टेयर यानी 8 कनाल 4 मरले भूमि की मंजूरी मिल गई है।यह कैरी पंचायत के इतिहास की एक बड़ी और ऐतिहासिक उपलब्धि है। इस महत्वपूर्ण मांग को 15 जुलाई 2026 को ‘विधायक जनता के द्वार’ कार्यक्रम के दौरान माननीय उप मुख्य सचेतक एवं विधायक श्री केवल सिंह पठानिया जी के समक्ष रखा गया था। विधायक जी ने इस मांग को प्राथमिकता देते हुए मात्र 27 दिनों में वन विभाग की भूमि की मंजूरी दिलाकर कैरी पंचायत के विकास को नई दिशा दी है।इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए कैरी पंचायत की समस्त जनता की ओर से माननीय विधायक श्री केवल सिंह पठानिया जी का हृदय से आभार एवं धन्यवाद।
इस खुशी और आभार को साझा करने के लिए पंचायत प्रांगण में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। हम सभी ढोल-नगाड़ों और लड्डुओं के साथ इस उपलब्धि का जश्न मनाएंगे और विधायक जी का आभार व्यक्त करेंगे। आइए, हम सभी मिलकर कैरी पंचायत के विकास की इस नई शुरुआत का स्वागत करें।
मंजू ठाकुर
प्रधान, ग्राम पंचायत कैरी

Fact live today #shailjasam #likesharefollowcomment



Source link