शाहपुर की जनता को अब भाषण नहीं, हिसाब चाहिए : कमल शर्मा

विधायक से पूछा—चुनावी घोषणाएं कब तक होंगी पूरी

शाहपुर, 9 अगस्त। भाजपा जनजाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री कमल कुमार शर्मा ने शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया पर निशाना साधते हुए चुनाव के दौरान की गई घोषणाओं को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के चार वर्ष पूरे होने में अब कुछ ही महीने शेष हैं, लेकिन कई घोषणाएं अभी तक धरातल पर उतरने का इंतजार कर रही हैं।

कमल शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के नेता काम कम और प्रचार ज्यादा कर रहे हैं। एक ही कार्य का बार-बार प्रचार कर उसे कई उपलब्धियों के रूप में प्रस्तुत करने का प्रयास किया जाता है, जबकि धरातल पर विकास कार्य अपेक्षा के अनुरूप नजर नहीं आ रहे हैं।

उन्होंने विधायक से सवाल किया कि शाहपुर के युवाओं के लिए उद्योग कब स्थापित होगा? रेहलू के ऐतिहासिक किले का जीर्णोद्धार कब तक होगा? कृषि विज्ञान केंद्र कब और कहां खुलेगा? इसके अलावा चुनाव के समय की गई अन्य घोषणाएं कब पूरी होंगी।

उन्होंने कहा कि चार साल होने को हैं और जनता अब घोषणाओं के बजाय उनके परिणाम जानना चाहती है। उन्होंने सवाल उठाया कि चुनाव के दौरान किए गए वादे केवल जनता को गुमराह करने के लिए थे या उन्हें पूरा करने की भी कोई समयबद्ध योजना है।

कमल शर्मा ने कहा कि शाहपुर की जनता को अब भाषण नहीं, हिसाब चाहिए। प्रचार नहीं, परिणाम चाहिए और घोषणाएं नहीं, धरातल पर काम चाहिए। उन्होंने कहा कि जब तक घोषणाएं पूरी नहीं होतीं, जनता इन मुद्दों पर सवाल पूछती रहेगी। #likesharefollowcomment @everyone Fact live today DC Kangra DC Shimla RLA News Kumar Dugu Deepak Shailja Sam B.j.p party Indian National Congress



Source link