श्री श्याम संकीर्तन में शामिल हुए विधायक हरीश जनारथा, स्थानीय लोगों से सुनी समस्याएं

शिमला, 9 अगस्त। नाभा वार्ड, शिमला में आयोजित श्री श्याम संकीर्तन कार्यक्रम में शिमला शहरी विधायक श्री हरीश जनारथा जी ने बतौर आमंत्रित अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम में पहुंचने पर स्थानीय श्रद्धालुओं एवं आयोजकों द्वारा विधायक जी का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस दौरान विधायक जी ने बाबा श्री खाटू श्याम जी का आशीर्वाद लिया और श्रद्धालुओं के साथ संकीर्तन में भाग लिया।

कार्यक्रम के उपरांत विधायक श्री हरीश जनारथा जी ने नाभा वार्ड के स्थानीय निवासियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली। उन्होंने क्षेत्रवासियों को भरोसा दिलाया कि उनकी जायज समस्याओं के समाधान के लिए प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

विधायक ने कहा कि जनता से सीधा संवाद और उनकी समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है। क्षेत्रवासियों से किए गए वादों को पूरा करने के लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं और आगे भी नाभा वार्ड के विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते रहेंगे।

जय श्री श्याम। 🙏🌸




Source link