श्री हरि सिमरन सेवा समिति द्वारा भव्य कलश यात्रा का आयोजन, नशामुक्ति का दिया संदेशचंडीगढ़,
8 अगस्त 2026 श्री हरि सिमरन सेवा समिति के तत्वावधान में आज शहर में एक भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। धार्मिक और सामाजिक चेतना को जगाने के उद्देश्य से निकाली गई यह यात्रा पूरी तरह सफल और ऐतिहासिक रही। इस दौरान पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल और सामाजिक संदेशों से गूंज उठा।200 महिलाओं ने उठाए कलशयात्रा का मुख्य आकर्षण पारंपरिक वेशभूषा में शामिल महिलाएं रहीं। कुल 200 महिलाओं ने सिर पर मंगल कलश धारण कर इस यात्रा में भाग लिया। श्रद्धालुओं के भजनों और जयकारों के साथ इस यात्रा ने पूरे नगर का भ्रमण किया। जगह-जगह स्थानीय निवासियों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। स्कूली बच्चों ने दिया नशामुक्ति का संदेशधार्मिक आयोजन के साथ-साथ इस यात्रा में सामाजिक सरोकार की झलक भी देखने को मिली। आदर्श पब्लिक स्कूल बुडैल के 101 स्कूली बच्चों ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर यात्रा में हिस्सा लिया। बच्चों ने समाज, विशेषकर युवाओं को ‘नशे से दूर रहने’ और एक स्वस्थ जीवन अपनाने का सशक्त संदेश दिया। बच्चों के इस प्रयास को उपस्थित जनसमूह ने खूब सराहा।श्री हरि सिमरन सेवा समिति के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी श्रद्धालुओं, मातृशक्ति, स्कूल प्रबंधन और बच्चों का आभार व्यक्त किया। समिति की प्रधान कांति देवी ने कहा कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य न केवल धार्मिक परंपराओं को संजोना है, बल्कि समाज को कुरीतियों के खिलाफ जागरूक करना भी है। यात्रा के समापन पर सभी भक्तों के लिए प्रसाद और भंडारे की व्यवस्था की गई थी। आज की यात्रा में उत्तराखंड प्रकोष्ट से भूपिंदर शर्मा , श्री बद्री केदार रामलीला कमेटी ओर सिद्ध घनेरी मंदिर , प्राचीन ज्वाला जी मंदिर के मेंबर्स की तरफ से भगतों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई ! आज कलश यात्रा में कांति देवी, मोहन, राज रानी, प्रीति, कीर्ति, तरुणा, धीरज, महेश ध्यानी, रामप्रसाद, तेजस्वी मठपाल, बासवानंद शर्मा, विशेष रूप से उपास्थि रहे ! #likecommentsharefollowsupport


Source link
