प्रेस विज्ञप्ति
पूर्व वरिष्ठ उप महापौर जसबीर सिंह बंटी ने किया बंधन बैंक की सेक्टर-47डी शाखा का शुभारंभ
चंडीगढ़,: देश के अग्रणी निजी बैंकों में से एक बंधन बैंक ने सेक्टर-47 डी, चंडीगढ़ में अपनी नई शाखा का शुभारंभ किया। उद्घाटन समारोह में पूर्व वरिष्ठ उप महापौर एवं पार्षद, वार्ड नं. 24, श्री जसबीर सिंह बंटी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने फीता काटकर शाखा का विधिवत उद्घाटन किया तथा बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों एवं स्टाफ के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर श्री वरुण पारीक (क्लस्टर हेड, चंडीगढ़-1), श्री इशमीत लांबा (रीजनल हेड) एवं श्री विकास शर्मा (ब्रांच हेड) सहित बैंक के वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में ग्राहक उपस्थित रहे।
अपने संबोधन में श्री इशमीत लांबा ने बताया कि सेक्टर-47डी स्थित यह शाखा चंडीगढ़ में बंधन बैंक की सातवीं शाखा है। उन्होंने कहा कि बैंक का उद्देश्य ग्राहकों को आधुनिक, सुरक्षित, पारदर्शी एवं ग्राहक-केंद्रित बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराना तथा शहर में अपनी सेवाओं का निरंतर विस्तार करना है।
बंधन बैंक देश के अग्रणी निजी बैंकों में शामिल है, जो बचत एवं चालू खाते, गृह, वाहन एवं व्यक्तिगत ऋण, एमएसएमई वित्त, बीमा, निवेश तथा अत्याधुनिक डिजिटल बैंकिंग जैसी व्यापक वित्तीय सेवाएं प्रदान कर रहा है। बैंक वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने और समाज के प्रत्येक वर्ग तक गुणवत्तापूर्ण बैंकिंग सुविधाएं पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
मुख्य अतिथि श्री जसबीर सिंह बंटी ने बंधन बैंक परिवार को नई शाखा के शुभारंभ पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बैंक किसी भी देश की आर्थिक प्रगति के सशक्त आधार स्तंभ होते हैं। बैंक न केवल बचत की संस्कृति को बढ़ावा देते हैं, बल्कि उद्यमिता को प्रोत्साहित करने, रोजगार के अवसर सृजित करने और स्थानीय व्यापार एवं उद्योग को गति प्रदान करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सेक्टर-47डी स्थित बंधन बैंक की यह नई शाखा क्षेत्रवासियों एवं व्यापारिक समुदाय को उत्कृष्ट, विश्वसनीय एवं ग्राहक-केंद्रित सेवाएं प्रदान करते हुए चंडीगढ़ के आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान देगी।
समारोह के अंत में श्री विकास शर्मा, ब्रांच हेड ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन जलपान के साथ हुआ। उपस्थित सभी अतिथियों ने बंधन बैंक की निरंतर प्रगति, उत्कृष्ट सेवा और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
ब्यूरो रिपोर्ट : रोशन लाल शर्मा
#likecommentsharefollowsupport
Source link
