नूरपुर पुलिस ने 2.3 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवक किए गिरफ्तार

पुलिस जिला नूरपुर ने हुए 2.3 ग्राम चिट्टे बरामद कर दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस चौकी कण्डवाल की टीम नागावाड़ी क्षेत्र में पक्का टियाला के पास गश्त एवं जांच पर थी। इसी दौरान पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों को पैदल आते देखा। पुलिस को देखकर दोनों वापस मुड़ने लगे और उनमें से एक ने अपनी जेब से एक पुड़िया निकालकर सड़क किनारे फेंक दी।
शक के आधार पर पुलिस टीम ने दोनों को रोककर स्वतंत्र गवाह की मौजूदगी में पुड़िया की तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुड़िया से 2.3 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया।
#likecommentsharefollowsupport



Source link