हिमाचल निर्माता डॉ. यशवंत सिंह परमार जी की जयंती पर विधायक हरीश जनारथा ने अर्पित की श्रद्धांजलि
हिमाचल निर्माता एवं प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ. यशवंत सिंह परमार जी की जयंती के अवसर पर आज शिमला शहरी विधायक श्री हरीश जनारथा जी ने माननीय मुख्यमंत्री के साथ शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान स्थित डॉ. परमार जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इसके उपरांत उन्होंने विधानसभा परिसर में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में भी भाग लेकर डॉ. परमार जी को नमन किया।
इस अवसर पर विधायक श्री हरीश जनारथा ने कहा कि डॉ. यशवंत सिंह परमार जी का दूरदर्शी नेतृत्व, प्रदेश के विकास के प्रति उनका समर्पण तथा हिमाचल प्रदेश के निर्माण में उनका अतुलनीय योगदान सदैव हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने कहा कि डॉ. परमार जी ने जिस मजबूत नींव पर आधुनिक हिमाचल का निर्माण किया, उसी के परिणामस्वरूप आज प्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है।
उन्होंने कहा कि हम सभी का दायित्व है कि डॉ. परमार जी के आदर्शों और उनके विकास के विज़न को आगे बढ़ाते हुए प्रदेश की उन्नति और जनकल्याण के लिए निरंतर कार्य करें।
Source link
