#HCM हम सभी हिमाचल प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री, आधुनिक हिमाचल के निर्माता, महान चिंतक एवं जननायक डॉ. यशवंत सिंह परमार जी की 120वीं जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।

डॉ. परमार जैसी महान शख्सियत को शब्दों में बाँधा नहीं जा सकता। वह बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी, कुशल प्रशासक, दूरदर्शी राजनीतिज्ञ तथा ईमानदार व्यक्ति थे। प्रदेश के हित उनके लिए सदैव सर्वोपरि रहे। उन्होंने रियासत की नौकरी करने के बजाय स्वतंत्रता आंदोलन में बढ़-चढ़कर भाग लिया।

उनका दूरदर्शी नेतृत्व एवं अमूल्य योगदान हमेशा प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा।




Source link