सेल्फी लेने के दौरान फिसला युवती का पैर, पहाड़ी के बीच फंसी
नदी में गिरने से बाल-बाल बची, समय रहते सुरक्षित निकाला गया
सुजानपुर क्षेत्र में सेल्फी लेने के दौरान एक युवती का पैर फिसल गया, जिससे वह पहाड़ी के बीच खतरनाक स्थान पर फंस गई। गनीमत रही कि वह नीचे नदी में नहीं गिरी और बड़ा हादसा टल गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवती पहाड़ी के किनारे सेल्फी ले रही थी, तभी अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और पैर फिसलने से वह बीच पहाड़ी में जा अटकी। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और कड़ी मशक्कत के बाद युवती को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
बताया जा रहा है कि यदि युवती कुछ और नीचे फिसल जाती तो वह सीधे नदी में गिर सकती थी, जिससे बड़ा हादसा हो सकता था। इस घटना के बाद लोगों से अपील की गई है कि पर्यटन स्थलों और नदी-नालों के किनारे सेल्फी लेने के दौरान विशेष सावधानी बरतें और जोखिम भरे स्थानों पर जाने से बचें। #sujanpur #accident #likecommentsharefollowsupport
Source link
