*संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की पावन जन्मस्थली वाराणसी से पहुंचे पावन मिट्टी कलश का चंडीगढ़ में भव्य स्वागत, शोभायात्रा के साथ हुआ सेक्टर-32 हनुमान मंदिर में स्थापना*
चंडीगढ़, 1 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे “संत शिरोमणि गुरु रविदास जी समरसता संकल्प अभियान” के अंतर्गत संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की पावन जन्मस्थली वाराणसी से लाई गई पवित्र मिट्टी के कलश का आज चंडीगढ़ आगमन पर भारतीय जनता पार्टी, चंडीगढ़ प्रदेश द्वारा भव्य एवं श्रद्धापूर्ण स्वागत किया गया।
भारतीय जनता पार्टी, चंडीगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष श्री जितेंद्र पाल मल्होत्रा के नेतृत्व में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, प्रदेश एवं जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, मोर्चा पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने पावन कलश लेकर पहुंची टोली के 14 सदस्यों, जिनमें मुख्य रूप से अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री अमित खैरवाल, मंडल नंबर 3 के अध्यक्ष श्री वीरेंद्र जेडी, मोर्चा के प्रदेश महामंत्री बबलू भारती, उपाध्यक्ष सुनील बागड़ी, सोशल मीडिया इंचार्ज रोहित घावरी, जिला अध्यक्ष अमरजीत व अक्षय बिड़ला सहित सभी का पुष्पवर्षा एवं जयघोष के साथ अभिनंदन किया। इस अवसर पर संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज से जुड़ी विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों तथा श्रद्धालुओं की भी उल्लेखनीय उपस्थिति रही। सभी उपस्थित जनों ने पावन मिट्टी के कलश को श्रद्धापूर्वक नमन कर गुरु रविदास जी महाराज के समरसता, समानता और सामाजिक सद्भाव के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
स्वागत उपरांत यह कार्यक्रम एक भव्य शोभायात्रा के रूप में परिवर्तित हुआ, जो चंडीगढ़-पंजाब सीमा से प्रारंभ होकर सेक्टर-32 स्थित श्री चिंतपूर्णी माता मंदिर तक पहुंचा। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं एवं सामाजिक संगठनों द्वारा शोभायात्रा का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। पूरे मार्ग में गुरु रविदास जी महाराज के जयघोष एवं सामाजिक समरसता के संदेश से वातावरण भक्तिमय और उत्साहपूर्ण बना रहा।
सेक्टर-32 स्थित श्री हनुमान मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार एवं धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार पावन मिट्टी के कलश की विधिवत स्थापना की गई। इस अवसर पर उपस्थित सभी श्रद्धालुओं ने समाज में समरसता, सामाजिक एकता और राष्ट्रहित के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प दोहराया।
प्रदेश अध्यक्ष श्री जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज का जीवन सामाजिक समरसता, समानता, सेवा और मानवता का अनुपम संदेश देता है। भारतीय जनता पार्टी उनके विचारों और आदर्शों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि वाराणसी से लाई गई यह पावन मिट्टी अब चंडीगढ़ के सभी मंडलों में श्रद्धापूर्वक ले जाई जाएगी, जहां विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से गुरु रविदास जी महाराज के विचारों, शिक्षाओं एवं सामाजिक समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, प्रदेश महामंत्री रामवीर भट्टी, पूर्व मेयर रविकांत शर्मा, जिला अध्यक्ष रविंद्र मलिक, मण्डल नंबर 20 के अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, मंडल अध्यक्ष ऋचा वर्मा, पूर्व मेयर राजेश कालिया, राजपाल डोगर, सिमरन कौर, श्रीमती फर्मिला, पूर्व पार्षद राजेंद्र कौर रतू , चंदन बैरवा, कुंदन लाल बेरवा, रामलाल बैरवा व सेकंडों पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, संत समाज, सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। ब्यूरो रिपोर्ट : रोशन लाल शर्मा #likecommentsharefollowsupport

Source link
