प्रोजेक्ट नमन के तहत ईसीएचएस मंडी में खुला नमन सेंटर, पूर्व सैनिकों को मिलेंगी SPARSH से जुड़ी निःशुल्क सेवाएं
*स्पर्श में KYC करवाएं*
मंडी। रक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के प्रोजेक्ट नमन के अंतर्गत ईसीएचएस मंडी में भूतपूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों की सुविधा के लिए नमन सेंटर शुरू किया गया है। इस केंद्र के माध्यम से मंडी जिले के सभी भूतपूर्व सैनिक एवं वीर नारियां अब SPARSH पोर्टल से संबंधित विभिन्न कार्य निःशुल्क करवा सकेंगे।

नोडल अधिकारी कर्नल विजय धवन (सेवानिवृत्त) ने बताया कि केंद्र में पूर्व सैनिकों का विवरण अपडेट करना, पेंशन संबंधी शिकायत दर्ज कराना, पीपीओ में परिवार के सदस्यों का विवरण जोड़ना, बैंक खाता बदलना, मेडिकल भत्ता बंद कराना, जीवन प्रमाण पत्र जमा करना, पीपीओ की प्रति, मासिक पेंशन स्लिप एवं फॉर्म-16 प्राप्त करना सहित कंप्यूट राशि की जानकारी जैसी सेवाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी।

उन्होंने सभी पात्र लाभार्थियों से अपील की है कि वे अपने साथ डिस्चार्ज बुक, बैंक पासबुक व परिवार के सभी सदस्यों के आधार कार्ड ईसीएचएस और पैन कार्ड लेकर नमन सेंटर पैलेस कॉलोनी जिला सैनिक कल्याण विभाग के भवन में पहुंचें। अधिक जानकारी के लिए वीएलई नायक अनिल कुमार (सेवानिवृत्त) से संपर्क करें।
#factlivetoday #likesharefollowcomment



Source link