“ऐसा चाहूँ राज मैं, जहाँ मिले सबन को अन्न।
छोट-बड़ो सब सम बसैं, रविदास रहै प्रसन्न॥”

संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में चल रहे समरसता संकल्प अभियान के अंतर्गत, गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर भाजपा जनजाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री श्री कमल कुमार शर्मा द्वारा शाहपुर के दुर्गेला स्थित संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज मंदिर में भव्य दीपोत्सव एवं सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस पावन अवसर पर मंदिर परिसर में दीप प्रज्वलित कर सामाजिक समरसता, समानता, भाईचारे और मानव सेवा का संकल्प दोहराया गया। उपस्थित श्रद्धालुओं ने संत गुरु रविदास जी महाराज के बताए हुए सत्य, समता और मानव कल्याण के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में दुर्गेला पंचायत एवं मंदिर समिति के प्रधान श्री देशराज भाटिया, सचिव श्री प्रताप चंद भाटिया, श्री सुनील भाटिया, श्री सुभाष चंद, श्री राजकुमार, श्री ओंकार सिंह, श्री बुद्धि सिंह, श्री रमेश भाटिया, श्री जसबिंदर सिंह, श्री अरुण धीमान सहित महिला मंडल की बहनों सुषमा, वंदना, अंजू, सरोज, रचना, बीना, कृष्णा, तारा देवी एवं संतोष तथा बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम का समापन श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण के साथ श्रद्धा, भक्ति और उल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर श्री कमल कुमार शर्मा ने कहा कि संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज के समता, भाईचारा, सामाजिक सद्भाव और मानव सेवा के आदर्श आज भी समाज को नई दिशा प्रदान करते हैं। उनका संदेश प्रत्येक व्यक्ति को जाति, वर्ग और भेदभाव से ऊपर उठकर एक समरस एवं सशक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करता है।

संत गुरु रविदास जी महाराज के आदर्श—समता, भाईचारा और मानवता—हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे।

#factlivetoday #likesharefollowcomment



Source link