बिशप कॉटन स्कूल के 167वें फाउंडर्स डे समारोह में विधायक हरीश जनारथा ने की सहभागिता
शिमला शहरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री हरीश जनारथा ने माननीय मुख्यमंत्री श्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू जी के साथ बिशप कॉटन स्कूल, शिमला के 167वें फाउंडर्स डे समारोह में सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय की गौरवशाली परंपरा को नमन करते हुए कहा कि बिशप कॉटन स्कूल केवल एक शिक्षण संस्थान नहीं, बल्कि प्रदेश की अनेक पीढ़ियों को उत्कृष्ट शिक्षा, अनुशासन, संस्कार और नेतृत्व के मूल्य प्रदान करने वाला प्रतिष्ठित संस्थान है।
विधायक श्री हरीश जनारथा ने कहा कि इस विद्यालय से उनका विशेष भावनात्मक जुड़ाव रहा है, क्योंकि उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा यहीं से प्राप्त की है और उनका बचपन इसी परिसर में बीता है। फाउंडर्स डे समारोह में शामिल होकर उनकी अनेक पुरानी यादें ताज़ा हो गईं।
उन्होंने विद्यालय परिवार, पूर्व विद्यार्थियों एवं सभी शुभचिंतकों को 167वें फाउंडर्स डे की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि बिशप कॉटन स्कूल भविष्य में भी उत्कृष्ट शिक्षा, संस्कार और मानवीय मूल्यों के माध्यम से समाज और राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहेगा। #likesharefollowcomment #factlivetoday
Source link
