शाहपुर, 28 जुलाई 2026
बोह त्रासदी में विधायक केवल सिंह पठानिया के कुशल नेतृत्व, मुख्यमंत्री के संवेदनशील निर्णयों एवं लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह के सहयोग से प्रभावित परिवारों को मिली त्वरित राहत : एस.टी. ब्लॉक कांग्रेस प्रकोष्ठ
रैत स्थित कांग्रेस कार्यालय में आज एस.टी. ब्लॉक कांग्रेस प्रकोष्ठ की बैठक कैप्टन वाली राम की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हाल ही में बोह क्षेत्र में आई प्राकृतिक आपदा के दौरान प्रदेश सरकार, माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू, लोक निर्माण विभाग मंत्री श्री विक्रमादित्य सिंह तथा स्थानीय विधायक एवं उप मुख्य सचेतक श्री केवल सिंह पठानिया द्वारा किए गए राहत एवं पुनर्वास कार्यों की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।
बैठक को संबोधित करते हुए पदाधिकारियों ने कहा कि बोह त्रासदी के दौरान विधायक केवल सिंह पठानिया का कुशल नेतृत्व पूरे विधानसभा क्षेत्र ने देखा। विधानसभा क्षेत्र से बाहर होने के बावजूद उन्होंने पहले दिन से ही स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखी तथा प्रशासन को तत्काल राहत एवं बचाव कार्यों में जुटाकर प्रभावित परिवारों तक हरसंभव सहायता पहुँचाने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि विधायक केवल सिंह पठानिया ने अपना पूर्व निर्धारित शिकागो दौरा रद्द कर दिल्ली से सीधे बोह पहुँचकर प्रभावित परिवारों के बीच रहकर उनका दुख-दर्द साझा किया। राहत कार्यों की लगातार निगरानी की तथा प्रभावित लोगों की मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से वीडियो कॉल के माध्यम से सीधे बातचीत भी करवाई। विधायक के निरंतर प्रयासों के परिणामस्वरूप मात्र पाँचवें दिन मुख्यमंत्री स्वयं बोह पहुँचे और प्रभावित परिवारों से मिलकर उन्हें हरसंभव सहायता का भरोसा दिया। इस दौरान लोक निर्माण विभाग मंत्री श्री विक्रमादित्य सिंह ने भी राहत एवं पुनर्वास कार्यों को गति देने तथा आवश्यक संसाधन उपलब्ध करवाने में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।
पूर्व प्रधान एवं गद्दी नेता श्री अजय बबली ने कहा कि बोह त्रासदी के दौरान विधायक एवं उप मुख्य सचेतक श्री केवल सिंह पठानिया ने जिस समर्पण, संवेदनशीलता और कुशल नेतृत्व का परिचय दिया, उसने जनप्रतिनिधित्व की एक नई मिसाल कायम की है। उन्होंने कहा कि विधायक ने अपने सभी निजी कार्यक्रम स्थगित कर प्रभावित परिवारों के बीच पहुँचकर उनके दुख-दर्द को अपना समझा तथा राहत एवं पुनर्वास कार्यों की स्वयं निगरानी की। विधायक के सतत प्रयासों से मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू स्वयं बोह पहुँचे और प्रभावित परिवारों के लिए विशेष राहत पैकेज की घोषणा की। श्री बबली ने कहा कि गद्दी समुदाय के सम्मान के लिए द्रमण में भव्य गद्दी-गुज्जर भवन की घोषणा करवाना भी विधायक केवल सिंह पठानिया की समाज के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है।
बैठक में यह भी कहा गया कि विधायक केवल सिंह पठानिया द्वारा आपदा की इस घड़ी में किए गए कार्यों की सराहना राजनीतिक सीमाओं से ऊपर उठकर हुई है। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद श्री शांता कुमार द्वारा भी विधायक केवल सिंह पठानिया के राहत एवं पुनर्वास कार्यों की सार्वजनिक सराहना किया जाना इस बात का प्रमाण है कि उन्होंने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर मानवता और जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी।
एस.टी. ब्लॉक कांग्रेस प्रकोष्ठ ने माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू तथा लोक निर्माण विभाग मंत्री श्री विक्रमादित्य सिंह का विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा बोह त्रासदी के अगले ही दिन प्रदेश सरकार की ओर से राहत एवं पुनर्वास कार्यों के लिए एक करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत करना तथा लोक निर्माण विभाग द्वारा राहत एवं पुनर्निर्माण कार्यों को प्राथमिकता देना प्रदेश सरकार की संवेदनशीलता, त्वरित निर्णय क्षमता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता का परिचायक है।
बैठक में यह भी कहा गया कि विधायक केवल सिंह पठानिया के प्रयासों से गद्दी समुदाय को पहली बार इतना सम्मान मिला है। द्रमण में गद्दी-गुज्जर समुदाय के लिए भव्य भवन का निर्माण क्षेत्र के सामाजिक और सांस्कृतिक विकास में एक ऐतिहासिक कदम साबित होगा।
बैठक के अंत में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शाहपुर, एस.टी. ब्लॉक कांग्रेस प्रकोष्ठ, कांग्रेस के सभी अग्रणी संगठनों तथा शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता की ओर से माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू, लोक निर्माण विभाग मंत्री श्री विक्रमादित्य सिंह तथा विधायक एवं उप मुख्य सचेतक श्री केवल सिंह पठानिया का हृदय से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया गया। पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि प्रदेश सरकार प्रभावित परिवारों के पुनर्वास और क्षेत्र के समग्र विकास के लिए इसी प्रकार संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करती रहेगी। #factlivetoday #likesharefollowcomment
Source link
