पंजाब यूनिवर्सिटी परिसर में मंगलवार को करंट लगने से माइक्रोबायोलॉजी विभाग की पीएचडी छात्रा ज्योति की मौत हो गई। हादसा गर्ल्स हॉस्टल नंबर 10 के पास उस समय हुआ, जब वह गर्ल्स हॉस्टल नंबर 8 और यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (यूआईईटी) को जोड़ने वाली सड़क के किनारे बने कच्चे रास्ते से गुजर रही थीं।

हादसे के तुरंत बाद उन्हें सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (जीएमसीएच), सेक्टर-16 ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। ज्योति हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले की रहने वाली थीं और पंजाब यूनिवर्सिटी के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में पीएचडी कर रही थीं। पंजाब यूनिवर्सिटी प्रशासन ने घटना की जानकारी उनके परिजनों को दे दी है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, छात्रा की मौत करंट लगने से हुई। हालांकि, करंट लगने का सटीक कारण और हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस और संबंधित एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं।
#likecommentsharefollowsupport #punjabuniversity #chandigarh




Source link