शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की बोह घाटी में आज मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने उन परिवारों से मुलाक़ात की, जिनके आशियाने हाल ही में प्राकृतिक आपदा की भेंट चढ़ गए हैं।
उन्होंने कहा कि घर जीवन भर की मेहनत, अनगिनत यादों और पूरे परिवार के सपनों का बसेरा होता है। अपनी आँखों के सामने उसे मलबे में तब्दील होते देखना किसी भी परिवार के लिए असहनीय पीड़ा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं इन मुश्किल हालात को भली-भाँति समझता हूँ।
उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में हम हर प्रभावित परिवार के साथ हैं। आपका घर भी बनेगा और आपका विश्वास भी बना रहेगा।
#likesharefollowcommentsuporttoshmahaltosh
Source link
