वीरों का बलिदान, भारत का अभिमान।
शहीदों को नमन, राष्ट्र का यही वंदन।

शाहपुर में कारगिल विजय दिवस पर भाजपा नेता कमल कुमार शर्मा ने सैनिकों के साथ मिलकर वीर शहीदों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

कारगिल विजय दिवस के अवसर पर आज शाहपुर में कारगिल युद्ध के अमर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके अद्वितीय साहस, त्याग और बलिदान को नमन किया गया। इस अवसर पर लगभग 50 से अधिक पूर्व सैनिकों एवं गणमान्य नागरिकों ने भाग लेकर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ऑपरेशन सिंदूर के शहीद सूबेदार मेजर पवन कुमार जी के पिता हवलदार गर्ज सिंह जी रहे। भाजपा जनजाति मोर्चा के प्रदेश महासचिव कमल कुमार शर्मा ने मुख्य अतिथि के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने हवलदार गर्ज सिंह जी को शाल ओढ़ाकर एवं हिमाचली टोपी पहनाकर सम्मानित किया। साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित सभी पूर्व सैनिकों को भी हिमाचली टोपी पहनाकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर कमल कुमार शर्मा ने कहा कि वे पिछले कई वर्षों से कारगिल विजय दिवस पर शहीदों की स्मृति में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित करते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारे वीर सैनिकों और शहीदों का त्याग, बलिदान एवं राष्ट्र सेवा प्रत्येक देशवासी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

उन्होंने कहा, “मेरा भी सपना भारतीय सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करने का था, लेकिन सेना में भर्ती न हो पाना मेरा दुर्भाग्य रहा। फिर भी भारतीय सेना और सैनिकों के प्रति मेरे मन में हमेशा अटूट सम्मान और श्रद्धा रही है। हम सभी अपने घरों में चैन की नींद इसलिए सो पाते हैं क्योंकि हमारे वीर सैनिक दिन-रात विषम परिस्थितियों में देश की सीमाओं की रक्षा कर रहे होते हैं।”

उन्होंने आगे कहा कि देश को आज़ादी असंख्य वीरों की कुर्बानियों के बाद मिली है। इसलिए हम सभी का प्रथम कर्तव्य राष्ट्र को सर्वोपरि रखना है। ऐसे प्रेरणादायक कार्यक्रमों के माध्यम से नई पीढ़ी में राष्ट्रभक्ति, सेवा और बलिदान की भावना को और अधिक सशक्त किया जा सकता है।

कार्यक्रम के दौरान कारगिल युद्ध में शामिल रहे पूर्व सैनिकों ने अपने अनुभव साझा किए तथा युद्ध के दौरान सामने आई चुनौतियों और वीरता की प्रेरणादायक गाथाएँ सुनाईं। उनके अनुभवों ने उपस्थित सभी लोगों में राष्ट्रभक्ति और देश सेवा की भावना को और अधिक प्रबल किया।

कार्यक्रम का समापन सभी वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने, “भारत माता की जय” एवं “वंदे मातरम्” के गगनभेदी उद्घोष के साथ हुआ। इसके उपरांत प्रधानमंत्री के आह्वान “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत सभी सैनिकों एवं उपस्थित लोगों ने एक-एक पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और इस दिवस को और अधिक स्मरणीय बनाया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से कैप्टन प्रीतम चौहान, सूबेदार मेजर ओंकार गुलेरिया, सूबेदार कन्हैया शर्मा, सूबेदार करनैल राणा, कैप्टन जोगिंदर सिंह, हवलदार सरूप सिंह, सूबेदार जगरूप सिंह, कैप्टन अशोक शर्मा, सूबेदार नरेश शर्मा, नायक राजेश राणा, नायब सूबेदार उपेंद्र सिंह राणा, कैप्टन राकेश राणा, एएसआई जीवन लाल, हवलदार नवीन चौहान, सूबेदार बलसेर सिंह, हवलदार सुरेश कुमार, डिफेंस वेटरन सुरेश कुमार, भाजयुमो के अरुण कौशल, रिपन चौधरी, अभिनव शर्मा सहित अनेक पूर्व सैनिक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। #likecommentsharefollowsupport #facebookviral #bjp #Congress #army



Source link