रामपुर उपमंडल में बुधवार देर शाम एक दुखद सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मृत्यु हो गई, जबकि कई अन्य यात्री घायल हो गए। दुर्घटना शाम लगभग 6:30 बजे उस समय हुई, जब रामपुर–खड़ाहण–कोटाधार–खोलीघाट मार्ग पर चल रही HRTC बस गरटोला नामक स्थान के समीप अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सभी घायलों को उपचार के लिए महात्मा गांधी चिकित्सा सेवा परिसर (एमजीएमएससी) खनेरी, रामपुर ले जाया जा रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और स्थानीय लोग तुरंत राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए।
#rampur #HimachalNews #HRTCBUSACCIDENT




Source link
