भक्ति पथ यात्रा समूह, चंडीगढ़ द्वारा श्री चुलकाना खाटू धाम एवं पवित्र तीर्थ कुरुक्षेत्र की यात्रा संपन्न

चंडीगढ़, 12 जुलाई 2026 को भक्ति पथ यात्रा समूह, चंडीगढ़ द्वारा आयोजित श्री चुलकाना खाटू धाम एवं पवित्र तीर्थ कुरुक्षेत्र की भक्ति यात्रा सकुशल संपन्न हुई।
समूह के संयोजकों महिपाल खाती, पूनम कोठारी, तेजस्वी मठपाल, बसवानंद भट्ट ने बताया कि यात्रियों के सहयोग, भक्ति, अनुशासन और प्रेम के कारण यह यात्रा अत्यंत सुंदर, व्यवस्थित और सफल रही। पूरे सफर के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा दिखाए गए धैर्य, अनुशासन और श्रद्धा भाव ने सभी को गौरवान्वित किया। भीड़ के बावजूद सभी ने एक-दूसरे का साथ दिया, नियमों का पालन किया और भक्ति भाव से यात्रा पूर्ण की ओर भक्ति पथ के फाउंडर मैंबर महिपाल सिंह खाती ने बताया नयागांव से नवनिवार्चित मेयर सुरिंदर कौशिश उर्फ बब्बल जी एवं नवनिवार्चित नगर निगम काउंसलर भगवती खाती, वार्ड नंबर 3 ने स्पेशली एबल्ड बच्चों के लिए ग्रुप को सेवा दी और आगे भी जरूरत मंद लोगों के लिए यात्रा आयोजन करने ओर सम्पूर्ण रूप से अपना योगदान देने का आश्वासन दिया।
समूह ने यात्रा में शामिल स्पेशल दिव्यांग बच्चों के जोश, ऊर्जा और एक्टिवनेस की विशेष सराहना की। उनके साथ आए परिवारजनों, और SHE फाउंडेशन टीम से नीतेश शर्मा के सहयोग से यात्रा का प्रबंधन सुचारू रूप से किया गया।
यात्रा को भक्तिमय बनाने में धारी देवी कीर्तन मंडली की पूरी टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। मंडली द्वारा गाए गए भजनों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय कर दिया।
भक्ति पथ यात्रा समूह ने ईश्वर से प्रार्थना की कि इस यात्रा के पुण्य से सभी के घरों में सुख, शांति, आरोग्य और समृद्धि बनी रहे। समूह ने विश्वास जताया कि भविष्य में भी इसी प्रकार की भक्ति यात्राएं आयोजित कर श्रद्धालुओं को सेवा का अवसर मिलता रहेगा।

समूह की ओर से प्रत्येक यात्री, माताओं, बहनों, भाइयों और बच्चों का हृदय से आभार व्यक्त किया गया। ब्यूरो रिपोर्ट : रोशन लाल शर्मा






Source link