CM सुक्खू का फैन निकला युवा, हाथ पर बनवाया मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का टैटू
शिमला, 11 जुलाई।
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के प्रति एक युवक की अनूठी दीवानगी देखने को मिली। युवक ने अपने हाथ पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का टैटू बनवाकर उनके प्रति सम्मान और समर्थन व्यक्त किया।
युवक ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा निराश्रितों, अनाथ बच्चों, गरीब एवं जरूरतमंद लोगों के हित में किए जा रहे कार्यों से वह काफी प्रभावित है। इसी प्रेरणा के चलते उसने अपने हाथ पर मुख्यमंत्री का टैटू बनवाने का निर्णय लिया।
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मुलाकात के दौरान युवक ने अपना टैटू भी दिखाया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने युवक का आभार व्यक्त किया और समाजहित में सकारात्मक कार्यों के प्रति युवाओं की जागरूकता को सराहनीय बताया।
युवक का यह अनोखा अंदाज अब सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बना हुआ है, जहां लोग इसे लेकर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

#likecommentsharefollowsupport #facebookviral



Source link