अबोहर मेयर चुनाव विवाद: AAP पर लोकतंत्र कुचलने का आरोप, भाजपा ने राज्यपाल से की शिकायत
अबोहर नगर परिषद में मेयर चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी द्वारा कथित गुंडागर्दी और लोकतांत्रिक मूल्यों पर किए जा रहे हमलों के विरोध में आज भाजपा पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष श्री केवल सिंह ढिल्लों के नेतृत्व में भाजपा पंजाब के एक महत्वपूर्ण प्रतिनिधिमंडल ने पंजाब के माननीय राज्यपाल श्री गुलाब चंद कटारिया जी से मुलाकात की।
प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को प्रदेश से जुड़े गंभीर मुद्दों तथा आम आदमी पार्टी सरकार की कथित मनमानी और दमनकारी कार्यशैली से अवगत कराया। भाजपा ने स्पष्ट किया कि लोकतंत्र की रक्षा तथा पंजाब के लोगों के अधिकारों की सुरक्षा के लिए उसका संघर्ष हर स्तर पर निरंतर जारी रहेगा।
इस अवसर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री सुनील जाखड़, पूर्व कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष श्री अश्विनी शर्मा, विधायक श्री जंगी लाल महाजन, प्रदेश महामंत्री सरदार परमिंदर सिंह बराड़, प्रदेश महामंत्री श्री राकेश राठौर, प्रदेश महामंत्री सरदार दयाल सिंह सोढ़ी, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सुभाष शर्मा, कोर कमेटी सदस्य बीबी अमनदीप कौर रमूवालिया, भाजपा मीडिया सेल के प्रमुख श्री विनीत जोशी तथा फाजिल्का जिला अध्यक्ष सरदार सुखविंदर सिंह काका कंबोज भी उपस्थित रहे।
Fact live today Rotary International Shailja Sam Indian National Congress B.j.p party Sukhvinder Singh Sukhu Bikram Singh Majithia RLA News
Source link
