आपना कांगड़ा एंटरटेनमेंट के बैनर तले चिट्टे के खिलाफ भवारना में आडिशन आयोजित
भवारना:- हिमाचल प्रदेश
आपना कांगड़ा एंटरटेनमेंट के बैनर तले चिट्टे को भगाना है देश को बचाना है के अंतर्गत समूचे भारतवर्ष में आडिशन आयोजित किए जा रहे हैं, इस कड़ी को आगे बढ़ाते हुए रविवार को भवारना में आडिशन आयोजित किए गए, जिसमें प्रतिभागियों ने अपनी छुपी हुई कला को दिखाया। कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के स्टार सिंगर संजीव दीक्षित जी ने संगीत में निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई, जबकि मीरा ने डांस की, आरजू ने माडलिंग और अंशुमन ने लेखन और पेंटिंग , योग में शिवांशी शर्मा ने निर्णायक की भूमिका निभाई । मंजूला जी ने अपने जादूई शब्दों से कार्यक्रम में चार चांद लगाए। सानिया ठाकुर और खुशी ब्रांड प्रमोटर और इवेंट प्रमोटर के रुप में उपस्थित रहे। बेटी तेजस्वी ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की बहुत सुंदर प्रस्तुति दी। संचालक सुमित गुप्ता ने बताया कि हिमाचल प्रदेश की छुपी हुई प्रतिभाओं को मंच देने की उनकी यह कोशिश आगे भी जारी रहेगी। संचालक सुमित गुप्ता ने बताया कि जो प्रतिभागी अभी तक आडिशन नहीं दे सकें है, वह 11 जुलाई शनिवार को देहरा में आडिशन दे सकते हैं।11 जुलाई को देहरा में भी आडिशन आयोजित किए जाएंगे जिसके लिए प्रतिभागी 9736454656 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
Source link
