हिमाचल प्रदेश के लिए यह गर्व का क्षण है। पहली बार प्रदेश से ताज़ा चेरी और प्लम की निर्यात खेप ओमान पहुँची है। यह उपलब्धि हमारे बागवानों की मेहनत, समर्पण और हिमाचल के फलों की उत्कृष्ट गुणवत्ता का प्रमाण है।

ओमान में हिमाचल के फलों को मिली सराहना ने अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में नई संभावनाओं के द्वार खोले हैं।

कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण के क्षेत्रीय कार्यालय, चंडीगढ़ ने किसानों, किसान उत्पादक संगठनों, सहकारी समितियों, निर्यातकों, एचपीएमसी, राज्य सरकार के विभिन्न विभागों तथा अन्य साझेदारों के साथ समन्वय स्थापित कर निर्यात प्रक्रिया को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसके लिए सभी संबंधित पक्षों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।

पूर्ण विश्वास है कि हिमाचल के उत्कृष्ट फल अब वैश्विक बाज़ारों में अपनी अलग पहचान बनाएंगे।






Source link