हिमाचली लोकगायक राज जैरी का नया पहाड़ी गीत ‘सजना ओ सजना’ हुआ रिलीज, प्रेम कहानी पर आधारित है गाना

शाहपुर (कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध लोकगायक और तेरा मेरा लग्न फेम राज जैरी का नया पहाड़ी गीत “सजना ओ सजना” रिलीज हो गया है। प्रेम कहानी पर आधारित यह गीत अपनी मधुर धुन, भावपूर्ण बोल और हिमाचली संस्कृति की खूबसूरत झलक के कारण दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। इस गीत को पहाड़ी स्टार प्रोडक्शन के बैनर तले प्रस्तुत किया गया है। वीडियो में राज जैरी के साथ उनकी पत्नी ममता जरियाल मुख्य भूमिका में नजर आ रही हैं। दोनों कलाकारों ने अपने शानदार अभिनय और पारंपरिक हिमाचली वेशभूषा से गीत को और भी आकर्षक बना दिया है। गीत के बोल राज जैरी ने लिखे हैं, जबकि संगीत अजय नेगी ने तैयार किया है। छायांकन सोनू राजपूत, ड्रोन फिल्मांकन अनूप कुमार, निर्देशन अमन राजपूत तथा निर्माण एसएल जरियाल और भोलेनाथ जी ने किया है। इस वीडियो का निर्माण एएस स्टूडियो शाहपुर द्वारा किया गया है। गीत में हिमाचल की प्राकृतिक सुंदरता, लोक संस्कृति और प्रेम की भावनाओं को बेहद खूबसूरती से प्रस्तुत किया गया है। रिलीज होते ही यह गीत सोशल मीडिया और यूट्यूब पर दर्शकों का ध्यान आकर्षित कर रहा है। राज जैरी ने अपने सभी श्रोताओं और प्रशंसकों से इस गीत को देखने, सुनने और अपना प्यार व आशीर्वाद देने की अपील की है।
#likecommentsharefollowsupport #factlivetoday #BREAKING #music



Source link