शाहपुर के पुहाड़ा पुल के नीचे मिला व्यक्ति का शव, विधायक केवल सिंह पठानिया ने जताया गहरा शोक
शाहपुर: शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गांव व डाकघर रेहल के रहने वाले 45 वर्षीय पवन कुमार (पुत्र श्री नीचू राम) का शव पुहाड़ा पुल के नीचे संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ है। मृतक पेशे से मेहनत-मजदूरी करता था।
मिली जानकारी के अनुसार, पवन कुमार किसी काम से चंबा गया था। वहां से चंबा-शिमला बस द्वारा वापस लौटते समय, उन्हें शाहपुर उतरना था, लेकिन वे गलती से पुहाड़ा में उतर गए। इसके बाद जब वे रात को घर नहीं पहुंचे, तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। सुबह पुहाड़ा पुल के नीचे उनका शव पाया गया।
इस दुखद घटना की सूचना मिलते ही माननीय उप मुख्य सचेतक एवं स्थानीय विधायक केवल सिंह पठानिया शिमला से अपने सभी व्यस्त कार्यक्रम छोड़कर सीधे मौके पर पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिजनों से मिलकर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं और इस दुख की घड़ी में उन्हें ढांढस बंधाया।
विधायक पठानिया ने मौके से ही प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस और फॉरेंसिक टीम को फोन कर तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। विधायक की मुस्तैदी के बाद प्रशासन और पुलिस टीमें तुरंत हरकत में आईं और फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी।
#factlivetoday #CMOHimachal #hrtchimachal #himachalpradesh #kangra #Shahpur #likecommentsharefollowsupport
Source link
