हाई कोर्ट ने कुल्लू जिला के कसोल में जंगलों में रेव पार्टियों पर कार्रवाई न करने पर एसपी कुल्लू और संबंधित एसडीएम का तबादला करने के आदेश जारी किए हैं। मुख्य न्यायाधीश गुरमीत सिंह संधावालिया और न्यायाधीश बीसी नेगी की खंडपीठ ने पार्टियों के संयोजकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के आदेश दिए।कोर्ट ने कहा कि जंगलों में कोई भी ऐसी पार्टी नहीं होनी चाहिए क्योंकि इससे कानून व्यवस्था पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। इस मामले पर अगली सुनवाई छह अगस्त को निर्धारित की गई है।



Source link