श्री शिव खेड़ा मंदिर इंदिरा कॉलोनी मनीमाजरा में निःशुल्क मेडिकल हेल्थ चैकअप कैम्प आयोजित:

साकेत हैल्प फाऊंडेशन कालका ने मनीमाजरा ईडब्ल्यूएस रेजिडेंस वेलफेयर एसोसिएशन के सहयोग से बड़ी संख्या में लोगों का किया स्वास्थ्य परीक्षण:

चंडीगढ़, मनीमाजरा:

समाज सेवा और जनहित को समर्पित कार्यों के तहत श्री शिव खेड़ा मंदिर, इंदिरा कॉलोनी मनीमाजरा में मनीमाजरा ईडब्ल्यूएस रेजिडेंस वेलफेयर एसोसिएशन की टीम के सौजन्य से साकेत हैल्प फाऊंडेशन कालका, हरियाणा द्वारा निःशुल्क मेडिकल हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन किया गया।

इस स्वास्थ्य शिविर में इंदिरा कॉलोनी, सुभाष नगर एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों ने पहुंचकर अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई। लोगों ने लंबी कतारों में लगकर इस सुविधा का लाभ उठाया।

कैम्प में आधुनिक कम्प्यूटरीकृत मशीन के माध्यम से शरीर के विभिन्न अंगों की जांच की गई। मशीन पर हाथ रखने मात्र से शरीर की स्वास्थ्य स्थिति का परीक्षण किया जा रहा था। जांच के बाद स्वास्थ्य रिपोर्ट के आधार पर लोगों को आवश्यक सलाह दी गई तथा बीमारी के अनुसार आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति के तहत दवाइयां भी उपलब्ध करवाई गईं।

साकेत हैल्प फाऊंडेशन के अध्यक्ष श्री प्रदीप कुमार एवं श्री प्रमोद कुमार ने स्वयं लोगों की जांच में सहयोग किया और प्रत्येक व्यक्ति को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी। फाऊंडेशन की इस सेवा भावना की स्थानीय निवासियों ने प्रशंसा की।

इस अवसर पर मनीमाजरा ईडब्ल्यूएस रेजिडेंस वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन श्री सुभाष धीमान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री राजबीर सिंह भारतीय तथा मनीमाजरा एमओएच विंग के इंचार्ज श्री देवेन्द्र कुमार रोहिला विशेष रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने भी अपना स्वास्थ्य चैकअप करवाया।

श्री राजबीर सिंह भारतीय ने कहा कि आज के समय में ऐसे स्वास्थ्य कैम्प आम जनता के लिए बहुत जरूरी हैं, क्योंकि समय पर जांच होने से कई बीमारियों से बचाव किया जा सकता है। उन्होंने साकेत हैल्प फाऊंडेशन कालका द्वारा किए जा रहे जनहित कार्यों की सराहना की और कहा कि समाज के जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना एक सराहनीय पहल है।

कैम्प में पहुंचे सभी लोगों ने जांच प्रक्रिया, व्यवस्था और सेवा भावना की सराहना की तथा सभी लोग इस आधुनिक स्वास्थ्य जांच पद्धति से संतुष्ट नजर आए।

राजबीर सिंह भारतीय
वरिष्ठ उपाध्यक्ष
मनीमाजरा ईडब्ल्यूएस रेजिडेंस वेलफेयर एसोसिएशन
मनीमाजरा, चंडीगढ़
ब्यूरो रिपोर्ट : रोशन लाल शर्मा



Source link