‘मेरे शहर के 100 रतन 2.0’ छात्रवृत्ति के परिणाम घोषित, 5,100 से अधिक विद्यार्थियों को 100 प्रतिशत छात्रवृत्ति
शिमला: आज घोषित क्रैक एकेडमी की छात्रवृत्ति परीक्षा ‘मेरे शहर के 100 रतन 2.0’ के परिणामों के अनुसार, कक्षा 9वीं से 12वीं तक के 5,100 से अधिक छात्रों को योग्यता के आधार पर 100 प्रतिशत छात्रवृत्ति प्रदान की गई है और 34,000 छात्रों को 75 प्रतिशत छात्रवृत्ति मिलेगी। इसके अतिरिक्त, 85,000 छात्रों को 50 प्रतिशत छात्रवृत्ति मिलेगी।
छात्रवृत्तियां पूरी तरह से मेरिट के आधार पर प्रदान की गई हैं। चयनित विद्यार्थियों ने परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। इस पहल के जरिए क्रैक एकेडमी का लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को अपने शैक्षणिक और करियर संबंधी लक्ष्यों को हासिल करने के लिए आवश्यक शैक्षणिक सहयोग, मार्गदर्शन और प्रतियोगी माहौल मिल सके।
इस पहल का उद्देश्य प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की पहचान कर उन्हें उनकी आर्थिक स्थिति की परवाह किए बिना प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का अवसर उपलब्ध कराना था।
छात्रवृत्ति कार्यक्रम के तहत चयनित विद्यार्थियों को जेईई, नीट, यूपीएससी, एसएससी, बैंकिंग, राज्य सरकार की भर्ती परीक्षाओं और अन्य राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए विशेषज्ञ कोचिंग उपलब्ध कराई जाएगी।
यह पहल केवल शैक्षणिक सफलता तक सीमित नहीं है, बल्कि हिमाचल प्रदेश के युवाओं के लिए दीर्घकालिक अवसरों का निर्माण भी इसका प्रमुख उद्देश्य है। यह कार्यक्रम युवाओं को मजबूत शैक्षणिक आधार प्रदान कर उन्हें राज्य के विकास और रोजगार के क्षेत्र में सार्थक योगदान देने के लिए सक्षम बनाता है। ब्यूरो रिपोर्ट : रोशन लाल शर्मा







Source link