सेक्टर-37 बीजेपी महिला मोर्चा ने सेक्टर-37 दिखाई ताकत,सैंकड़ो महिलाएं बीजेपी में शामिल
श्री श्याम प्रचार सेवा मंडल के प्रधान ललित गोयल भी पूरी टीम के साथ भाजपा में हुए शामिल
चंडीगढ़। बीजेपी महिला मोर्चा ने आज व्लर्ड योगा डे पर सेक्टर 37 के महाजन भवन में एक कार्यकर्ता मिलन समारोह का आयोजन किया। आयोजन बीजेपी महिला मोर्चा चंडीगढ़ की प्रधान सोनम वर्मा की अध्यक्षता में महिला मोर्चा की सेक्रेटरी कशिश महाजन द्वारा रखा गया। इसमें 500 से ज्यादा महिलाएं बीजेपी में शामिल कर्रवाई गई। महिलाओं की तादात ने दिखाया कि बीजेपी का नया महिला मोर्चा कितना शक्तिशाली होने जा रहा है। महिलाओं के साथ साथ इस दौरान चंडीगढ़ के श्री श्याम प्रचार सेवा मंडल के प्रधान ललित गोयल ने अपने पूरे मंडल के साथ बीजेपी में ज्वाइनिंग की। इस दौरान भाजपा के प्रधान जतिंदर पाल मलहौत्रा,प्रदेश महामंत्री रामबीर भट्टी ने उन्हें ज्वाइन करवाया। कार्यक्रम में बीजेपी हिमाचल के सह प्रभारी श्री संजय टंडन जी मौजूद रहे। जिन्होंने खुद अपने भाषण में कहा कि बीजेपी महिला मोर्चा की बढ़ती ताकत को देखकर आज उन्हें विश्वास हो रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जो महिलाओं को आगे लाने की सोच है,उसमें चंडीगढ़ की महिलाओं का भरपूर साथ मिल रहा है। वहीं बीजेपी प्रधान जतिंदर मलहौत्रा ने कहा कि जैसे इस कार्यक्रम में एक साथ सैंकड़ों महिलाएं,पूरा श्री श्याम प्रचार मंडल,उनके अध्यक्ष ललित गोयल और कई युवा बीजेपी में शामिल हो रहा है। इससे उन्हें पूरा विश्वास है कि अगामी निगम चुनाव में बीजेपी 35 की 35 सीटें जीतकर मिसाल कायम करेगी। कार्यक्रम में बीजेपी महिला अध्यक्ष सोनम वर्मा ने अपनी टीम को बधाई थी और बीजेपी में शामिल हो रही महिलाओं का स्वागत किया। महिला मोर्चा की प्रदेश सचिव कशिश ने भी सेक्टर 37-38 की कई महिलाओं को बीजेपी में शामिल करवाया। इस मौके पर पूर्व मेयर सुभाष चावला,पूर्व मेयर रविकांत शर्मा,प्रदेश जिला अध्यक्ष रेखा सूद,प्रदेश भाजयुमो जिला अध्यक्ष आशीष कुमार,मंडल प्रधान योगेश कुमावत,प्रदेश महिला मोर्चा महामंत्री रूबी गुप्ता,सचिव रजिया सुल्तान,महिला मोर्चा ट्रेजरर सुधा,रिद्दी सोनी और सोशल मीडिया कंवीनर शैलजा शर्मा मौजद रही।
श्री श्याम प्रचार सेवा मंडल से भाजपाा हुई मजबूत…
वहीं शश्री श्याम प्रचार सेवा मंडल के प्रधान ललित गोयल की अगुवाई में विकास जैन,दिनेश जैन,बोझ राज सिंगला,अमित गर्ग,सुरिंदर मित्तल,सुमित सिंगला,संजय सोलंकी,शैंकी गोयल,प्रवीण बंसल,तरसेम बंसल ,अजय नरवाल,तरूण गोयल महावीर जिंदल,मनोज गोयल,अनूप जांगड़ा आदि के एक साथ पूरे मंडल के ज्वाइन करने पर भाजपा को मजबूती मिली है।
ब्यूरो रिपोर्ट : रोशन लाल शर्मा
#NEETUG2026 #factlivetoday #likecommentsharefollowsupport #himachalpradesh #chandigarh #BJPGovernment
Source link
