#HCM :आज शिमला में ‘लोक निर्माण विभाग में गुणवत्ता आश्वासन’ विषय पर आयोजित उत्तर क्षेत्रीय अंतर-राज्यीय संवाद सत्र की अध्यक्षता की, जिसमें हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड और राजस्थान के वरिष्ठ अधिकारियों एवं अभियंताओं ने भाग लिया।

महत्वपूर्ण बिंदु:
– राज्य सरकार ने भविष्य की चुनौतियों का प्रभावी ढंग से सामना करने के लिए लोक निर्माण विभाग में व्यापक सुधारों की शुरुआत की है।
– पिछले तीन वर्षों में राज्य ने कई प्राकृतिक आपदाओं का सामना किया है, जिनमें लोक निर्माण विभाग की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण एवं सराहनीय रही है।
– आपदाओं से प्राप्त अनुभवों के आधार पर विभाग अपने पारंपरिक कार्यक्षेत्र से आगे बढ़ते हुए नए क्षेत्रों में अवसर तलाशे।
– लोक निर्माण विभाग को विशेष रूप से बांध निर्माण जैसे क्षेत्रों में अधिक सक्रिय भूमिका निभाने की दिशा में कार्य करना चाहिए।

इस अवसर पर ‘क्वालिटी कंट्रोल फॉर रोड वर्क्स’ पुस्तक का भी विमोचन किया।

कार्यक्रम में लोक निर्माण मंत्री Vikramaditya Singh जी, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान जी, विधायक विवेक शर्मा जी सहित विभिन्न राज्यों के वरिष्ठ अभियंता एवं अधिकारी भी मौजूद रहे।






Source link