आज शिमला शहरी के लोकप्रिय विधायक Harish Janartha श्री हरीश जनारथा जी शिमला में सिख समाज द्वारा आयोजित भव्य नगर कीर्तन कार्यक्रम में शामिल हुए। यह नगर कीर्तन सिखों के पांचवें गुरु Guru Arjan Dev गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया। गुरु अर्जन देव जी का शहीदी दिवस प्रतिवर्ष 18 जून को श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया जाता है। इसी अवसर पर आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में विधायक श्री हरीश जनारथा जी को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था।
नगर कीर्तन के दौरान विधायक जी ने सिख समाज के लोगों तथा शिमला के नागरिकों के साथ मिलकर कार्यक्रम में भाग लिया और गुरु साहिब की शिक्षाओं, मानवता, सेवा, भाईचारे एवं सद्भावना के संदेश को आत्मसात करने का आह्वान किया। उन्होंने नगर कीर्तन में शामिल होकर संगत के साथ बैठकर धार्मिक परंपराओं एवं रीति-रिवाजों के अनुसार अपनी श्रद्धा व्यक्त की।
इस अवसर पर विधायक जी ने कहा कि गुरु अर्जन देव जी का जीवन त्याग, सेवा, सहिष्णुता और मानव कल्याण के लिए समर्पित रहा है। उनका बलिदान समाज को सत्य, धर्म और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने सिख समाज द्वारा शिमला में आयोजित इस धार्मिक एवं सामाजिक एकता के प्रतीक कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में प्रेम, सौहार्द और भाईचारे को मजबूत करते हैं।
नगर कीर्तन के दौरान श्रद्धालुओं ने गुरु वाणी का गुणगान किया तथा गुरु अर्जन देव जी के महान बलिदान को नमन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने भाग लिया। विधायक श्री हरीश जनारथा जी ने सभी श्रद्धालुओं को गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस की शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश एवं देश में शांति, समृद्धि और आपसी सद्भाव की कामना की। ब्यूरो रिपोर्ट : राजीव वर्मा Fact live today Rotary International Indian National Congress Shailja Sam B.j.p party Sukhvinder Singh Sukhu Cockroach Janta Party Bikram Singh Majithia #shimla
Source link
