चिट्टे को खत्म करने के लिए टैलेंट दे दन दना दन के आडिशन 5 जुलाई को भवारना में
कांगड़ा:- हिमाचल प्रदेश
आपना कांगड़ा एंटरटेनमेंट के बेनर तले जहां पूरे भारतवर्ष में आनलाइन और आफलाइन आडिशन आयोजित किये जा रहे हैं , उसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए 5 जुलाई को पारस पब्लिक स्कूल भवारना में आडिशन आयोजित किये जा रहे हैं, जिसमें प्रतिभागी माडलिंग , डांसिंग , सिंगिंग , एक्टिंग , कामेडी , मिमिक्री , योगा , राइटिंग , पेंटिंग , स्पीच , सुपर मोम और सुपर डैड के साथ साथ अन्य गतिविधियों में भाग ले सकते हैं। संचालक सुमित गुप्ता ने बताया उनका मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे और चिट्टे जैसी बीमारी से दूर रखना है। पारस पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर महेश कटोच और प्रिंसिपल नीलम राणा जी ने आडिशन के पोस्टर का विमोचन किया। जानकारी के लिए बता दें कि सानिया ठाकुर ब्रांड प्रमोटर भवारना ब्लाक कार्यक्रम में मुख्य रूप से शिरकत करेंगी। संचालक सुमित गुप्ता ने बताया कि प्रतिभागी आनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए 9736454656 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। Fact live today Rotary International Indian National Congress Shailja Sam B.j.p party Sukhvinder Singh Sukhu DC Kangra हरीश कुमार Idol Anuj
Source link
