फ्लॉवर शो एवं सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए विधायक श्री हरीश जनारथा जी
आज शिमला के ऐतिहासिक टाउन हॉल स्थित रोटरी क्लब द्वारा आयोजित भव्य फ्लॉवर शो एवं सम्मान समारोह में शिमला शहरी के लोकप्रिय विधायक Harish Janartha को बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान विधायक जी ने विभिन्न विद्यालयों के मेधावी छात्र-छात्राओं को उनकी उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उनकी मेहनत, लगन और सफलता की सराहना की तथा उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
विधायक जी ने कहा कि आज के विद्यार्थी ही कल के भारत के निर्माता हैं और शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राएं समाज के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। उन्होंने सभी सम्मानित विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें जीवन में निरंतर आगे बढ़ने और अपने लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर रोटरी क्लब के पदाधिकारी, सदस्यगण, अध्यापक, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण एवं प्रेरणादायक वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें प्रतिभावान विद्यार्थियों की उपलब्धियों का उत्सव मनाया गया। 🌸🏆📚 ब्यूरो रिपोर्ट : रोशन लाल शर्मा Fact live today Rotary International Indian National Congress Shailja Sam B.j.p party Sukhvinder Singh Sukhu Cockroach Janta Party Bikram Singh Majithia Jaspal Panjgrain DC Shimla @




Source link
