अटल टनल पर विधायक केवल सिंह पठानिया का भव्य स्वागत
14 जून 2026 | विशेष संवाददाता
पंचायती राज संस्थाओं के नवनिर्वाचित प्रधान एवं उप-प्रधानों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए जाते समय अटल टनल पर माननीय उप-मुख्य सचेतक एवं शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया का स्थानीय लोगों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।
इस अवसर पर लाहौल-स्पीति की विधायक अनुराधा राणा सहित ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। सभी ने पुष्पगुच्छ एवं सम्मान स्वरूप अभिनंदन कर विधायक पठानिया का गर्मजोशी से स्वागत किया।
कार्यक्रम के दौरान नवनिर्वाचित प्रधानों एवं उप-प्रधानों को उनके नए दायित्वों के लिए शुभकामनाएं दी गईं। वक्ताओं ने आशा व्यक्त की कि जनप्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्रों के विकास और जनसेवा में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
इस मौके पर क्षेत्र के विकास, पंचायतों की भूमिका और ग्रामीण क्षेत्रों को सशक्त बनाने को लेकर भी चर्चा की गई। उपस्थित लोगों ने नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों के सफल कार्यकाल की कामना की। Fact live today Rotary International Indian National Congress B.j.p party Sukhvinder Singh Sukhu Shailja Sam Cockroach Janta Party DC Kangra



Source link