
संजौली में दिनदहाड़े गोलीकांड: सरस्वती पैराडाइज स्कूल संचालिका की हत्याहिमाचल… शिमला..निजी स्कूल ह*त्या मामले में मनीषा की पहले की वीडियो हो रही है वायरल….
#viralpost #facebookviral #muder #school #case शिमला में सरस्वती पैराडाइज स्कूल के ओनर की तीन गोलियां मार के हत्या, पुलिस जांच में जुटी..प्रॉपर्टी विवाद भी जांच का बिंदु.. हर पहलू खंगाल रही पुलिस..
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के संजौली स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में शनिवार शाम एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। यहां एक निजी स्कूल के परिसर में घुसकर अज्ञात हमलावरों ने एक युवती की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान मनीषा मित्तल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शाम करीब साढ़े सात बजे स्कूल गेट के समीप उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गईं। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, महिला को तीन गोलियां लगीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
सूत्रों के अनुसार, वारदात से कुछ देर पहले मनीषा पास की दुकान से मैगी और अन्य सामान लेकर लौटी थीं। इसी दौरान पंजाब नंबर की एक गाड़ी में सवार होकर आए हमलावरों ने उन पर हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए।
प्राथमिक जांच में हत्या के पीछे संपत्ति विवाद की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि मृतका का अपने भाई के साथ प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था। हालांकि, पुलिस ने अभी तक हत्या के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पूरे शिमला शहर में नाकेबंदी कर संदिग्ध वाहन और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके।
वही जिला पुलिस के अनुसार कुछ देर पहले पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि सरस्वती पैराडाइज स्कूल की संचालिका श्रीमती मीनाक्षी मित्तल की कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई है।
सूचना प्राप्त होते ही पुलिस की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची तथा मौके का निरीक्षण किया गया। घटनास्थल को सुरक्षित कर साक्ष्य एकत्रित किए जा रहे हैं। मामले में हत्या का अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है तथा घटना के सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है।
अभियुक्तों की पहचान एवं गिरफ्तारी के लिए विशेष पुलिस टीमें गठित कर दी गई हैं और उनकी तलाश हेतु व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस द्वारा आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य तकनीकी साक्ष्यों का भी विश्लेषण किया जा रहा है।
#viralpost #socialmediapost #muder #school
Source link
