नगर पंचायत शाहपुर की अध्यक्ष बनीं बविता, राजीव पटियाल बने उपाध्यक्ष
शाहपुर, 12 जून।
नगर पंचायत शाहपुर के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के लिए शुक्रवार को आयोजित बैठक में चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। एसडीएम शाहपुर गणेश ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में नगर पंचायत के निर्वाचित पार्षदों ने सर्वसम्मति से अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का चयन किया।
वार्ड नंबर-3 से निर्वाचित बविता को शाहपुर नगर पंचायत का अध्यक्ष चुना गया, जबकि वार्ड नंबर-5 से निर्वाचित राजीव पटियाल उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए।
इस अवसर पर शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने नव निर्वाचित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि दोनों जनप्रतिनिधियों के नेतृत्व में नगर पंचायत विकास की नई इबारत लिखेगी तथा जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देते हुए क्षेत्रवासियों की अपेक्षाओं पर खरा उतरेगी।
उन्होंने कहा कि नगर पंचायत की पूरी टीम आपसी समन्वय और टीम भावना के साथ कार्य करते हुए शाहपुर के समग्र विकास को नई दिशा प्रदान करेगी तथा नगर पंचायत को एक आदर्श स्थानीय निकाय के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
वहीं, नव निर्वाचित अध्यक्ष बविता और उपाध्यक्ष राजीव पटियाल ने शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शाहपुर में हुए विकास कार्यों से उन्हें प्रेरणा मिली है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी उन्हें विधायक का मार्गदर्शन एवं सहयोग मिलता रहेगा, ताकि नगर पंचायत क्षेत्र के विकास को नई गति प्रदान की जा सके। Fact live today Rotary International Indian National Congress B.j.p party Shailja Sam
Source link
