🏐🌟 खेलों के माध्यम से नशे के खिलाफ एक सशक्त संदेश 🌟🏐
आज संजौली स्थित राजीव गांधी खेल परिसर मैदान में आयोजित इंटरनेशनल शिमला समर फेस्टिवल वॉलीबॉल चैंपियनशिप-2026 के रोमांचक फाइनल मुकाबले को देखने का अवसर मिला। पूरे टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों ने जिस समर्पण, अनुशासन और खेल भावना का परिचय दिया, वह वास्तव में सराहनीय है।
इस अवसर पर शिमला शहरी के लोकप्रिय विधायक श्री हरीश जनारथा जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विधायक जी तथा उनके साथ पहुंचे सभी गणमान्य अतिथियों को आयोजकों द्वारा सम्मानित किया गया। इसके पश्चात विधायक जी ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी, पुरस्कार एवं सम्मान प्रदान कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
अपने संबोधन में विधायक श्री हरीश जनारथा जी ने कहा कि खेल केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखने का सबसे प्रभावशाली हथियार हैं। उन्होंने कहा कि “नशे के खिलाफ हमारी यह एक मजबूत मुहिम है और हम अपने विधानसभा क्षेत्र तथा प्रदेश में नशे को बढ़ावा नहीं देने देंगे। युवाओं को खेलों की ओर प्रेरित करने के लिए भविष्य में भी इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन लगातार किया जाता रहेगा।”
विधायक जी ने यह भी कहा कि राजीव गांधी खेल परिसर मैदान को आने वाले समय में खेल गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनाया जाएगा ताकि युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने के अधिक अवसर मिल सकें। उन्होंने आश्वस्त किया कि क्षेत्र के युवाओं को खेल, शिक्षा या अन्य किसी भी सकारात्मक कार्य के लिए जब भी सहायता की आवश्यकता होगी, वह सदैव उनके साथ खड़े रहेंगे।
आज का यह आयोजन केवल एक प्रतियोगिता का समापन नहीं था, बल्कि युवाओं के उज्ज्वल भविष्य, स्वस्थ समाज और नशामुक्त हिमाचल की दिशा में एक मजबूत संकल्प का प्रतीक भी था। ब्यूरो रिपोर्ट : राजीव वर्मा
#VolleyballFinal #RajivGandhiKhelParisar #HarishJanartha #ShimlaSummerFestival2026 #NashaMuktHimachal #YouthPower #SportsForYouth #Sanjauli #shimla
Source link
