यह हम सभी हिमाचल वासियों के लिए गर्व और खुशी का क्षण है कि ऐतिहासिक पठानकोट-जोगिंदरनगर नैरोगेज रेल सेवा आज से पुनः शुरू हो गई है।
हिमाचल प्रदेश में रेल कनेक्टिविटी को सशक्त बनाने के लिए केंद्र सरकार निरंतर कार्य कर रही है और यह रेल सेवा उसी संकल्प का प्रतीक है। आज पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर से सांसद Anurag Singh Thakur ने कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र के सांसद Rajeev Bhardwaj तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ कांगड़ा रेलवे स्टेशन से नैरोगेज ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर इस महत्वपूर्ण सेवा का शुभारंभ किया।
इस ऐतिहासिक रेल सेवा की बहाली से कांगड़ा घाटी सहित पूरे क्षेत्र में पर्यटन को नया बल मिलेगा, स्थानीय व्यापार को बढ़ावा मिलेगा और लोगों को बेहतर यातायात सुविधाएं उपलब्ध होंगी। यह कदम हिमाचल प्रदेश के विकास और आधुनिक परिवहन व्यवस्था की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
इस अवसर पर सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने प्रधानमंत्री Narendra Modi एवं रेल मंत्री Ashwini Vaishnaw का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र सरकार हिमाचल के विकास और बेहतर कनेक्टिविटी के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। रेल सेवा का पुनः संचालन प्रदेश के लाखों लोगों के लिए लाभकारी सिद्ध होगा और क्षेत्र के सामाजिक एवं आर्थिक विकास को नई गति प्रदान करेगा।




Source link