गुरुद्वारा सिंह सभा, बुरैल में छबील एवं लंगर सेवा का आयोजन
चंडीगढ़।
गर्मी के मौसम में मानव सेवा और परोपकार की भावना को आगे बढ़ाते हुए वीरेंद्र सिंह एवं राजबीर सिंह द्वारा गुरुद्वारा सिंह सभा, बुरैल, चंडीगढ़ में श्रद्धापूर्वक छबील एवं लंगर सेवा का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और राहगीरों को ठंडा मीठा जल (छबील) वितरित किया गया तथा लंगर का भी आयोजन किया गया। सेवा में संगत ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और गुरु घर की शिक्षाओं के अनुरूप मानवता की सेवा का संदेश दिया।
आयोजकों ने कहा कि भीषण गर्मी में प्यासे लोगों को शीतल जल पिलाना और जरूरतमंदों की सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य कार्य है। कार्यक्रम के दौरान संगत में उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला।
ब्यूरो रिपोर्ट: रोशन लाल शर्मा
Fact live today
Source link
