ठेहड़ पंचायत को मिला नया नेतृत्व, रविंद्र कुमार बने प्रधान
मंजीत राणा ने उपप्रधान पद पर दर्ज की शानदार जीत, पंचायत में खुशी का माहौल
ठेहड़ पंचायत में पंचायत चुनावों के परिणाम घोषित होते ही उत्साह का माहौल देखने को मिला। प्रधान पद पर रविंद्र कुमार ने जीत हासिल करते हुए पंचायत की कमान अपने हाथों में ली। रविंद्र कुमार को कुल 389 मत प्राप्त हुए, जिसके बाद समर्थकों और स्थानीय लोगों ने उन्हें बधाइयां दीं।
वहीं उपप्रधान पद के लिए हुए चुनाव में मंजीत राणा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 510 मत हासिल कर जीत दर्ज की। उनकी जीत के बाद पंचायत क्षेत्र में समर्थकों ने खुशी जताई और मिठाइयां बांटकर जश्न मनाया।
नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों ने पंचायत के विकास, जनसमस्याओं के समाधान और क्षेत्र में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने का भरोसा दिलाया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि नए नेतृत्व में पंचायत विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगी।@everyone #factlivetoday
Source link
